Ad Code

Responsive Advertisement

What is Electric Cell?, विद्युत सेल क्या है?

विद्युत सेल क्या है?
सेल का विधुत वाहक बल क्या होता है?
सेल का टर्मिनल विभवांतर क्या होता है?
सेल का आंतरिक प्रतिरोध क्या होता है?   
विधुत सेल–

विधुत सेल एक एसी युक्ति होती है जो रासायनिक पदार्थों से ऊर्जा उत्पन्न करके उस ऊर्जा को विधुत ऊर्जा में बदल देती है|

विधुत सेल के अंदर जो रासायनिक द्रव भरा होता है उसे विधुत अपघट्य कहते हैं |

तथा सेल में उपस्थित छड़ों को इलेक्ट्रोड कहते है |

विधुत अपघट्य का एक विशेष गुण यह होता है की जैसे ही उसमें दोनों इलेक्ट्रोड छड़ों को रखा जाता है तो एक छड़ धनावेशित तथा दूसरी छड़ ऋणावेशित हो जाती है|

सेल के ये दोनों इलेक्ट्रोड ही धन टर्मिनल तथा ऋण टर्मिनल का काम करते हैं| 


विधुत सेल के प्रकार

विधुत सेल मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं

1 प्राथमिक सेल(primary cell)

2 द्वितीयक सेल(Secondary cell)


1 प्राथमिक सेल(primary cell)

एसे सेल जिनमें उपस्थित विधुत अपघट्य को एक बार उपयोग करने के बाद दोबारा आवेशित(charge) नहीं किया जा सकता, प्राथमिक सेल कहलाते हैं |

इन सेलों में होने वाली रासायनिक अभिक्रया अनुत्क्रमणीय होती है | इनका उपयोग प्राय: घड़ियों, टॉर्च , रिमोट इत्यादि में किया जाता है |


Primary Cell

यह सेल निम्न प्रकार के होते है––

लेक्लांशी सेल

गैल्वेनिक सेल  

डेनियल सेल आदि


लेक्लांची सेल ––

फ्रांस के वेज्ञानिक जॉर्जेस लेक्लांची नामक वेज्ञानिक ने इस सेल को बनाया था | उन्होंन अमोनियम क्लोराइड के विलियन को विधुत अपघट्य के रूप मे इस्तेमाल किया तथा इस अपघट्य में कार्बन की छड़ को कैथोड बनाया और जस्ते की छड़ को ऐनोड बनाया | इस सेल में विध्रुवक का काम करने के लिए मेगनीज़-डाई-ऑक्साइड का उपयोग किया गया |


गैल्वेनिक सेल––

इस सेल का आविष्कार प्रोफेसर वोल्टा ने सन् 1799 ई. में किया था इसलीये इस सेल को वोलटीय सेल भी कहते हैं |

वोलटीय सेल रासायनिक ऊर्जा को विधुत ऊर्जा में परिवर्तित करता है | इस सेल में दोनो इलेक्ट्रोडों पर अर्द्ध सेल अभिक्रयाएं होती है|

चूंकि यह सेल रासायनिक ऊर्जा को विधुत ऊर्जा में बदलता है इसलिए इस सेल को विधुत रसायनिक सेल भी कहते हैं|

वोलटीय सेल से संबंधित निम्न तथ्यों को समझिए––

1 गैल्वेनिक सेल में जो कम विभव वाला इलेक्ट्रोड होता है उसको कैथोड बनाया जाता है तथा जो अधिक विभव वाला इलेक्ट्रोड होता है उसे ऐनोड बनाया जाता है|

2 इस सेल में ऐनोड पर ऑक्सीकरण तथा कैथोड पर अपचयन होता है|

3 इस सेल में कैथोड धनात्मक इलेक्ट्रोड तथा ऐनोड ऋणात्मक इलेक्ट्रोड होता है |

4 इस सेल के बाहरी परिपथ में इलेक्ट्रान ऐनोड से कैथोड की ओर गति करते हैं तथा आंतरिक परिपथ में इलेक्ट्रान बाहरी परिपथ के विपरीत गति करते हैं |


डेनियल सेल––

डेनियल सेल , गैल्वेनिक सेल का ही एक रूप होता है इस सेल में कॉपर सल्फ़ेट तथा जिंक सल्फ़ेट दोनों विलियानों का उपयोग किया जाता है इन दोनों विलियानों का संपर्क लवण सेतु से कर देते हैं | लवण सेतु U के आकार की एक नली होती है जिसकी सहायता से दो अर्द्ध सेलों को जोड़कर एक पूर्ण सेल बनाया जाता है। 

Daniell cell

2 द्वितीयक सेल(Secondary cell)––

प्राथमिक सेल में होने वाली अभिक्रयाएं अनुत्क्रमणीय होती है यह सेल एक बार इस्तेमाल होने के बाद पुन: इस्तेमाल नहीं किए जा सकते | परंतु द्वितीयक सेल में होने वाली अभिक्रयाएं उत्क्रमणीय होती हैं इन सेलों हो पहले किसी बाहरी स्रोत से के द्वारा आवेशित किया जाता है | जिससे यह सेल बाहरी स्रोत से प्राप्त विधुत ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में बदलकर संचित कर लेता है तथा बाद में यह रासायनिक ऊर्जा विद्धुत ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल होती रहती है |

अत: इन सेलों की ऊर्जा समाप्त होने के बाद इन्हें दोबारा से आवेशित कर लिया जाता है |


सेल का विधुत वाहक बल (Electromotive Force of a Cell)

जब किसी परिपथ को विधुत सेल द्वारा जोड़ा जाता है तो परिपथ में विधुत आवेश का प्रवाह होने लगता है |

अत: किसी परिपथ में एकांक आवेश को प्रवाहित करने में सेल के द्वारा दी गई ऊर्जा को सेल का विधुत वाहक बल कहते हैं | इसे E से प्रदर्शित किया जाता है |

यदि q आवेश को किसी विधुत परिपथ में प्रवाहित करने के लिए W कार्य करना पड़ता है तो , सेल का विधुत वाहक बल      E = W/q जूल/कूलाम या वोल्ट

ये विधुत वाहक बाल अलग अलग सेलों के लिए अलग अलग होता है परंतु किसी एक सेल का विधुत वाहक बल हमेशा नियत रहता है |


सेल का टर्मिनल विभवांतर(Terminal Potential of Cell) ––

एकांक आवेश को सेल के एक टर्मिनल से दूसरे टर्मिनल तक बाहरी परिपथ में प्रवाहित करने में आवश्यक ऊर्जा को सेल का टर्मिनल विभवांतर कहते हैं |

यदि q आवेश को किसी परिपथ में प्रवाहित प्रवाहित करने में सेल द्वारा दी गई ऊर्जा W हो तो सेल का टर्मिनल विभवांतर      V = W/q वोल्ट

यदि किसी परिपथ में प्रवाहित धारा i तथा प्रतिरोध R हो तो

ओम के नियम से           V  =  iR

            इसलिए           iR =  W/q        


सेल का आंतरिक प्रतिरोध (Internal Resistance of a Cell)—
किसी सेल के अंदर उपस्थित विधुत अपघट्य के द्वारा विधुत धारा के मार्ग में जो अवरोध उत्पन्न होता है, उसे सेल का आंतरिक प्रतिरोध कहते हैं। 
सेल का आंतरिक प्रतिरोध निम्न बातों पर निर्भर करता है —
1 सेल का आंतरिक प्रतिरोध दोनो प्लेटों के बीच की दूरी के अनुक्रमानुपाती होता है। 
यादि सेल की दोनो प्लेटों के बीच की दूरी बढ़ा दी जाए तो सेल का आंतरिक प्रतिरोध भी बढ़ जाता है। 
2 यादि विधुत अपघट्य की संद्रता बढ़ा दी जाए तो सेल का आंतरिक प्रतिरोध भी बढ़ जाता है। 




और भी जाने। 






English Translate.....

What is an electric cell?
What is the electromotive force of a cell?
What is the terminal potential of a cell?
What is the internal resistance of a cell?


Electrical cell

Electrical cell is a device that generates energy from chemical substances and converts that energy into electrical energy.

The chemical liquid inside the electrochemical cell is called electrolyte.

And the rods present in the cell are called electrodes.

A special feature of electrolytic is that as soon as both electrode rods are placed in it, one rod is positively charged and the other rod becomes negative.

 These two electrodes of the cell act as the positive terminal and negative terminal.

Types of electrical cells -

There are mainly two types of electrical cells.

1. primary cell

2. Secondary cell

1 primary cell -

Cells in which the present electrolyte cannot be charged again after one use are called primary cells.

The chemical reactions occurring in these cells are irreversible. They are often used in clocks, Torch, remote etc.

These cells are of the following types -

 Leclanche cell

 Galvanic cell

 Daniell cell etc.


Leclanche cell

This cell was created by a scientist named Georges Leclanché of France. He used the ammonium chloride solution as the electrolyte, and in this decomposition, the carbon rod was made a cathode and the zinc rod was made an anode. In this cell, manganese-di-oxide was used to act as a depolarizer.

Galvanic cell

This cell was invented by Professor Volta in 1799 AD, so this cell is also called Voltaic cell.

 The volatile cell converts chemical energy into electrical energy. This cell has semi-cell reactions on both electrodes.

Since this cell converts chemical energy into electrical energy, this cell is also called electrochemical cell.

Understand the following facts related to the voltaic cell —

1.In a galvanic cell, the low potential electrode is made as cathode and the high potential electrode is made as anode.

2 In this cell, oxidation occurs at the anode and reduction at the cathode.

3 This cell consists of a cathode positive electrode and anode negative electrode.

4 The electrons in the outer circuit of this cell move from the anode to the cathode and the electrons in the inner circuit move opposite the outer circuit.

Daniell cell

A denial cell is a form of galvanic cell, in this cell both copper sulfate and zinc sulfate are used, these two solutions contact the salt bridge. A salt bridge is a U-shaped tube with the help of which two semi-cells are joined by forming a complete cell.



2 Secondary cell ––

The reactions occurring in the primary cell are irreversible and cannot be reused after once used. But the reactions occurring in the secondary cell are reversible. These cells are first charged by an external source. Due to which this cell converts the electrical energy received from the external source into chemical energy and later this chemical energy is used as electrical energy.

Therefore, after the energy of these cells is exhausted, they are charged again.

Electromotive Force of a Cell(EMF)—

When a circuit is connected by an electric cell, the electric charge flows in the circuit.

Therefore, the energy given by the cell to flow the unit charge in a circuit is called the electromotive force of the cell.  It is represented by E.

If W has to work in order for q charge to flow in an electrical circuit, then the electromotive force of the cell is 
            
          E = W / q  joule / coulom or volt

This EMF is different for different cells, but the EMF of a single cell is always constant.


Internal Resistance of a Cell


The internal resistance of a cell is the obstruction that occurs in the path of the current through the electrolyte present inside a cell.

The internal resistance of the cell depends on the following points -
 
1. The internal resistance of cell is proportional to the distance between the two plates of cell.
 If the distance between the two plates of the cell is increased, the internal resistance of the cell also increases.
 
2. If the insolubility of the electrolyte is increased, the internal resistance of the cell also increases.



Learn more....
 


Post a Comment

1 Comments