Ad Code

Responsive Advertisement

Lamarckism and it's criticism. In Hindi and English.

 


1.   लैमार्कवाद (Lamarckism)

जैव विकास के संबंध में यह सबसे पहला सिद्धांत है जिसे Gean Baptist d. Lamarck ने प्रस्तुत किया था।

उनके इस सिद्धांत को अंगों का उपयोग व अनुपयोग का सिद्धांत अथवा उपार्जित लक्षणों की वंशागति का सिद्धांत कहा जाता है उन्होंने अपने इस सिद्धांत को अपनी पुस्तक Philosophie Zoologique में प्रस्तुत किया।

इस सिद्धांत की प्रमुख अवधारणाएं निम्नलिखित हैं

1.   बड़े होने की प्रवृत्ति (Tendency of Increasing in size)प्रत्येक जीव में विकसित होने का गुण पाया जाता है जिस कारण उनके शरीर एवं अंगों में लगातार बढ़ने की प्रवृत्ति होती है।

2.   वातावरण का सीधा प्रभाव (direct effect of environment)– विकसित होते समय प्रत्येक जीव को वातावरणीय परिस्थितियां निरंतर प्रभावित करती हैं। जिससे जीवों के आकार, संरचना, एवं स्वभाव में परिवर्तन होते हैं।

3.   अंगों का उपयोग व अनुपयोग (Effect of use and disuse of Organs)बदलती हुई बतावरणीय परिस्थितियों में अनुकूल रहने के लिए जीवों के द्वारा कुछ अंगों का उपयोग अधिक होता है जबकि कुछ अंग या तो कम प्रयोग में लाए जाते हैं या उनका प्रयोग बिल्कुल नहीं होता। जो अंग अधिक प्रयोग में आते हैं वह अधिक विकसित हो जाते हैं जबकि कम प्रयोग में आने वाले अंग या तो समाप्त हो जाते हैं या अवशेष के रूप में रह जाते हैं।

4.   उपार्जित लक्षणों की वंशागति (inheritance of acquired characters) – जीवों में वातावरण के सीधे प्रभाव तथा अंगों के उपयोग व अनुपयोग से प्रकट होने वाले परिवर्तनीय लक्षणों को उपार्जित लक्षण कहते हैं। ये उपार्जित लक्षण पीढ़ी दर पीढ़ी वंशागत होते रहते हैं।

उदाहरण: लैमार्क ने अपने सिद्धांत को निम्न दो उदाहरण द्वारा सिद्ध किया

    i.     जिराफ का उदाहरण— लैमार्क के अनुसार आदिकाल के जिराफ छोटी गर्दन वाले होते थे वातावरणीय परिस्थितियां बदलने पर भूमि की घास फूस समाप्त हो जाने के कारण जिराफ ने जीवित रहने के लिए पेड़ों की टहनियों तक पहुंचाने हेतु अपनी अगली टांगे एवं गर्दन को उठाना प्रारंभ किया जिससे उनकी गर्दन व टांगे लंबी हो गई और यही लक्षण पीढ़ी दर पीढ़ी विकसित हो गए।

   ii.     सर्पों का उदाहरण — लैमार्क के अनुसार आदिकाल के सर्पों मैं पर उपस्थित थे जिनके कारण सांपों को बिलों में घुसते समय अथवा झाड़ियां में भागते समय असुविधा होती थी जिस कारण उन्होंने पैरों का उपयोग समाप्त कर दिया यथा पेट के बल रेंगना प्रारंभ किया। जिससे धीरे-धीरे उनके पर समाप्त हो गए और उन्होंने पूर्णता रेंगना प्रारंभ कर दिया।

लेमार्कवाद की आलोचनाएं (Criticism of Lamarckism)

लैमार्क की आलोचना के रूप में बीजमान(Weismann) ने अपने प्रयोगों के द्वारा चूहों की कई पीढ़ी तक लगातार पूछ काटते गए लेकिन प्रत्येक पीढ़ी में पूछ उत्पन्न होती गई जो लेमार्कवाद को गलत सिद्ध करता है।

आधुनिक समय में भी बहुत से ऐसे उदाहरण उपलब्ध हैं जो लैमार्कवाद को गलत सिद्ध करते हैं जैसे–

1.   पहलवान के बच्चे पहलवान नहीं होते।

2.   पुरुषों में दाढ़ी काटने पर भी उनकी संतानों में दाढ़ी उत्पन्न होना।

3.   लोहार के हाथों की मजबूत पेशियां उनकी संतानों में वंशागत नहीं हो सकती।

4.   वर्षों से भारतीय स्त्रियों में नाक कान छेदने की प्रथम उनकी संतानों में वंशागत नहीं है होती।

नव लेमार्कवाद (Neo – Lamarckism)

वीजमान के सिद्धान्त के अनुसार, केवल वे परिवर्तन ही वंशागत होते हैं, जो गुणसूत्रों के जीन्स को परिवर्तित करते हैं। इसी के अनुसार, कुछ वैज्ञानिकों लैमार्कवाद को एक नए रूप में प्रस्तुत किया। इसके अनुसार, जीवों के उपार्जित लक्षणों में से सिर्फ वे ही लक्षण वंशागत होते हैं, जो गुणसूत्रों (जीन) में परिवर्तन ला सकते हैं।




1.   Lamarckism–

This is the first theory regarding biological evolution which was proposed by Gean Baptist d.  Lamarck. His theory is called the theory of use and disuse of organs or the theory of inheritance of acquired characteristics. He presented this theory in his book Philosophie Zoologique.

The main concepts of this theory are as follows

    i.     Tendency of Increasing in size)– Every living being has the quality of growing, due to which their body and organs have a tendency to grow continuously.

   ii.     Direct effect of environment– While developing, every organism is continuously influenced by environmental conditions.  Due to which there are changes in the shape, structure and nature of living beings.

  iii.     Effect of use and disuse of Organ – To adapt to changing environmental conditions, some organs are used more by organisms, while some organs are either used less or not used at all.  The organs which are used more become more developed while the organs which are used less either die out or remain as vestiges.

  iv.     Inheritance of acquired characters – The changeable traits that appear in organisms as a result of the direct influence of the environment and the use or disuse of organs are called acquired traits.  These acquired traits are inherited from generation to generation.

Example: Lamarck proved his theory through the following two examples.

Example of giraffeAccording to Lamarck, the ancient giraffes were short necked. Due to the change in environmental conditions, due to the depletion of grass and straw on the land, the giraffes started lifting their front legs and neck to reach the branches of the trees to survive, due to which their neck and legs became shorter.  It became longer and the same symptoms developed from generation to generation.


Example of snakesAccording to Lamarck, legs were present in ancient snakes, due to which the snakes faced discomfort while entering holes or running in the bushes, due to which they stopped using legs and started crawling on their stomachs.  Due to which gradually they ended and they started creeping towards perfection.

Criticism of Lamarckism

As a criticism of Lamarck, Weismann through his experiments. He kept cutting off the tails of rats for many generations, but in each generation a tail started growing.  Which proves Lamarckism wrong.

Even in modern times, there are many such examples available which prove Lamarckism wrong such as –

    i.     Children of wrestlers are not wrestlers.

   ii.     Even after cutting the beard of men, beard appears in their children.

  iii.     The strong muscles of a blacksmith’s hands cannot be inherited in his children.

  iv.     For years, ear piercing among Indian women has not been hereditary among their children.


Post a Comment

0 Comments