Ad Code

Responsive Advertisement

विधुत धारा( Electric Current ) in Hindi and English.

विधुत धारा(Electric Current)

परमाणु के अंदर Electron तथा proton आवेशित कण होते हैं जो एक दूसरे के साथ विधुत बलों द्वारा जुड़े होते हैं परंतु परमाणु की बाहरी कक्षाओं में इनका आकर्षण बल बहुत कम हो जाता है जीससे electron मुक्त हो जाते हैं| यह मुक्त electron थोड़ी सी ऊर्जा पाकर एक चालक की सतह से दूसरे चालक की सतह पर भी जा सकते हैं परंतु बिना ऊर्जा ग्रहण किए नहीं | इन्ही मुक्त electrons के आधार पर ही चालक और अचालक की व्याख्या की जाती है| अत: जिन पदार्थों में मुक्त electrons उपस्थित होते हैं वे विधुत के चालक होते हैं | यदि किसी चालक के सिरों के बीच विभवान्तर स्थापित कर दिया जाए तो तो उसमें उपस्थित मुक्त electrons एक निश्चित दिशा में गति करने लगते हैं | इस प्रकार आवेशों के प्रवाह को ही विधुत धारा कहते हैं |


विधुत धारा की परिभाषा––

किसी चालक में आवेश के प्रवाहित होने की दर को ही विधुत धारा कहते हैं | इसे I से प्रदर्शित किया जाता है |

यदि किसी चालक में q कूलाम आवेश t सेकेंड में प्रवाहित होता है तो चालक में

विधुत धारा    i = q /t  कूलाम / सेकंड

विधुत धारा का मात्रक––

विधुत धारा एक अदिश राशि है क्योंकि यह सदिश नियमों का पालन नहीं करती

S.I. पद्दती में विधुत धारा का मात्रक एम्पियर होता है इसे A से व्यक्त करते हैं |

यदि t = 1 सेकंड तथा q = 1 कूलाम हो तो i = 1 एम्पियर होगा |

1 एम्पियर की परिभाषा– 1 एम्पियर वह धारा होती है जो किसी चालक में 1 सेकंड में 1 कूलाम आवेश प्रवाहित होने से उत्पन्न होती है |

विधुत धारा की दिशा–

यदि किसी चालक में प्रवाहित होने वाला आवेश धनात्मक होता है तो विधुत धारा की दिशा आवेश के प्रवाहित होने की दिशा में होती है तथा इसके विपरीत यदि चालक में प्रवाहित होने वाला आवेश ऋणात्मक होता है तो धारा की दिशा आवेश के प्रवाहित होने की दिशा के विपरीत होती है |     

धारा घनत्व(Current Density) –

किसी चालक के प्रति एकांक क्षेत्रफल से लम्बवत गुजरने वाली धारा को धारा घनत्व कहते हैं यह एक सदिश राशि है जिसकी दिशा विधुत धारा की दिशा की ओर होती है | इसे प्रसारसशीत किया जाता है |

यसी किसी चालक के एकांक पृष्टA से लम्बवत गुजरने वाली धारा i हो तो धारा घनत्व

                            J = i/A

धारा घनत्व का मात्रक तथा विमा––

      धारा घनत्व का मात्रक = विधुत धारा का मात्रक / क्षेत्रफल का मात्रक

                              = एम्पियर / वर्ग मीटर

Dimensional formula–    [L-2A] 


चालक में विधुत धारा प्रवाहित होने का कारण — 


हम जानते हैं कि सभी पदार्थों की रचना अणु अथवा परमाणुओं के मिलने से होती है । परमाणु पदार्थ का सबसे छोटा कण होता है। 

परमाणु के नाभिक में protons तथा nutrons होते हैं । तथा electrons नाभिक के चारों ओर वृत्ताकार कक्षाओं में घूमते रहते हैं। परमाणु की आंतरिक कक्षाओं में इलेक्ट्रॉन नाभिक से प्रबल बलों के द्वारा जुड़े होते हैं तथा बाहरी कक्षाओं में इलेक्ट्रॉन बहुत दुर्बल बलों के द्वारा जुड़े होते हैं । सामान्यत: तापीय विक्षोभ के कारण इलेक्ट्रॉन नाभिक से अलग हो जाते हैं तथा चालक के अंदर गति करने लगते हैं , इन्हें मुक्त इलेक्ट्रॉन या चालक इलेक्ट्रॉन कहते हैं । ये मुक्त इलेक्ट्रॉन ही आवेश को चालक के अंदर एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में मदद करते हैं । 

जब चालक के अंदर आवेश का प्रवाह होता है तब विधुत धारा बहती है ।

जिस धातु के अंदर मुक्त इलेक्ट्रॉन की संख्या जितनी अधिक होती है वह विधुत धारा की उतनी ही अच्छी चालक होती है। 

जिस पदार्थ के अंदर मुक्त इलेक्ट्रॉन की संख्या नही होती वह कुचालक (इंसुलेटर) पदार्थ कहलाते हैं। 


English Translate...


Electric Current 

Electron and proton are charged particles inside the atom, which are connected to each other by electrical forces, but their attraction force in the outer orbits of the atom is greatly reduced, which makes the electrons free. These free electrons can be transferre from  a conductor to the surface of other conductor to find little energy. But not assume power without | The conductor and dielectric are interpreted on the basis of these free electrons Thus, the substances in which free electrons are present are the conductors of electricity. If the voltage between the ends of a conductor is established, then the free electrons present in it start moving in a certain direction. In this way, the flow of charges is called electric current.


Definition of electric current

The rate of flow of charge in a conductor is called electric current. It is represente by I.

If coulame charge flows in seconds in a conductor then in the conductor

Electric current    t   coulom / second

Unit of electric current

Electric current is a scalar because it does not follow vector rules.

SI Pddti is in ampere unit of electric current it to express |

If = 1 second and = 1 is coulom, then = 1 ampere.

Definition of 1 ampere - 1 ampere is the current produced by a current of 1 coulomb of charge in a conductor in 1 second.

Current Density

The current passing perpendicular to the unit area per unit of conductor is called current density. This is a vector amount whose direction is towards the direction of the current. It is provided with J  spread.

Ysi Akank page to a driver vertical passing current then current density

                            J = i / A

Unit and dimension of current density

      Unit of current density = unit of electric current / unit of area

                              = Ampere / square meter

Dimensional formula–    [L 2 A] 


The reason for current flowing in a conductor - 


We know that all substances are formed by the joining of atoms or atoms. Atom is the smallest particle of matter. 

The nucleus of an atom consists of protons and nutrons. And electrons rotate in circular orbits around the nucleus. Electrons in the internal orbitals of the atom are connected to the nucleus by strong forces and electrons in the outer orbitals are connected by very weak forces. Generally due to thermal disturbance, the electrons separate from the nucleus and start to move inside the conductor, these are called free electrons or conductor electrons. These free electrons help in moving the charge from one place to another inside the conductor. 

Electric current flows when charge flows inside the conductor.

The higher the number of free electrons inside the metal, the better the conduction of the current. 

A substance which does not have a number of free electrons inside it is called an insulator substance


Post a Comment

0 Comments