Ad Code

Responsive Advertisement

UP Board Result 2022, 10वीं 12वीं का रिजल्ट

UP Board 10th 12th Result 2022 Date, New update:  UP Board के लगभग 47 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी है। जिसमें लगभग 28लाख छात्र दसवीं में तथा लगभग 24लाख छात्र बारहवीं की परीक्षा में रजिस्टर्ड थे। रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों की संख्या 50लाख से अधिक थी। Up board के अनुसार 10th और 12th का मूल्यांकन कार्य मई तक समाप्त कर लिया गया है।

अब सभी छात्रों को रिजल्ट आने का इंतजार है। बच्चों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि परिणाम कब घोषित किया जाएगा? कहां से देखा जाएगा इत्यादि।

सारी जानकारी आपको यहां दी जाएगी।  मूल्यांकन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी थी। अब मार्क्स अपलोड करने का काम भी लगभग खत्म हो गया है। फिलहाल यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी करने की अंतिम डेट घोषित करने वाला है।

आपको यह भी बता दें कि हाईस्कूल एवम इंटरमीडिएट में इस वर्ष परीक्षा देने वाले छात्रों के नाम, पिता के नाम, माता के नाम आदि में संशोधन के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाईट खुल गई है। संशोधन हो रहा है  https://examreg.upmsp.edu.in/      संशोधन कार्य पूरा होने पर UPMSP द्वारा परिणाम की तारीख की घोषणा की जा सकती है। इसलिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की तिथि आज शाम तक तक घोषित होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)

जल्द ही कक्षा 10, 12 के लिए यूपी बोर्ड परिणाम 2022 (UP Board Result 2022) घोषित करेगा। रिपोर्टों के अनुसार, यूपी बोर्ड परिणाम 10 जून 2022 तक जारी होने की उम्मीद है। बोर्ड ने अभी तक यूपी बोर्ड परिणाम 2022 (UP Board Result 2022) की तारीख और समय के बारे में आधिकारिक बयान नहीं दिया है। छात्र राज्य बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपना यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2022 चेक कर सकेंगे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित करने जा रही है। सूत्रों की माने तो बोर्ड ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से परिणाम जारी करने के लिए समय मांगा है। इससे साफ है कि बोर्ड किसी भी समय रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है।

ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
होमपेज पर ‘UPMSP UP Board Result‘ लिंक पर क्लिक करें।
रोल नंबर और जन्म तिथि आदि जैसे आवश्यक डिटेल भरें।
विवरण जमा करें। इतना करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

Post a Comment

0 Comments