Ad Code

Responsive Advertisement

10वीं और 12वीं के परिणाम अब ईमेल पर। जानिए कब घोषित हो रहा है परिणाम।

कब आ रहा है up board का परीक्षा परिणाम
Up board लगभग 51 लाख उम्मीदवारों के इंतजार खत्म करने जा रहा है। 
मूल्यांकन क्रिया समाप्ति के बाद बोर्ड अब परिणाम तिथि की घोषणा करने वाला है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। यूपी बोर्ड इस बार छात्रों का रिजल्ट उनकी ईमेल आईडी पर भेजने की तैयारी कर रहा है। 
कभी कभी रिजल्ट decleard होते ही इंटरनेट पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक हो जाता है तो वेबसाइट बहुत slow हो जाती है जिससे बहुत से छात्रों को अपना रिजल्ट सर्च करने में मुश्किल होती है। इस बार बोर्ड ने इस प्रकार की समस्याओं को दूर करने के लिए छात्रों की मेल आई डी पहले ही परीक्षा केंद्रों से ले ली थी। ताकि जब परिणाम घोषित किया जाए तो साथ ही बच्चों की मेल आई डी पर भी सेंड किया जाए ताकि बच्चे आसानी से अपना परीक्षा परिणाम देख पाएं। 
यूपी बोर्ड 10th, 12th परीक्षा मार्च से 13 अप्रैल तक दो पालियों में आयोजित की गई थी। कुल 47 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था यानी 10वीं की परीक्षा में 25,25,007 छात्र और 12वीं की परीक्षा में 22,50,742 छात्र शामिल हुए थे। हालांकि, परीक्षा में शामिल होने के लिए 51,92,689 छात्रों ने registration कराया था।
Up board की 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा का परिणाम अगले सप्ताह घोषित होने की संभावना है
Up board ने परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 51,92,689 छात्रों–छात्राओं का परिणाम जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। 
आज सूत्रों के अनुसार 14 जून तक रिजल्ट आने की संभावना है। 

UP Board Result 2022 कैसे चेक करें?

1- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
2- वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए UP Board 10th Result 2022 / UP Board 12th Result 2022 Links पर क्लिक करें
3- अब छात्र अपना Roll Number सबमिट करें
4- रोल नंबर सबमिट करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर शो हो जाएगा। 
5- परिणाम की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट लें

Post a Comment

0 Comments