Ad Code

Responsive Advertisement

उत्तर प्रदेश परीक्षा परिणाम। जानिए कब घोषित हो रहा है 10वीं और 12वीं का रिजल्ट।

UP Board 10th 12th Result 2022 Date, New update:  UP Board Result 2022: के बारे में सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म कई तरह की अफवाहें और फर्जी इनफॉर्मेशन फैला रहे हैं। उन सब से सावधान करने के लिए और आपको सीधे UPMSP से प्रामाणिक समाचार प्रदान करने के लिए यह ब्लॉग शुरू किया जा रहा है।

आपको बता दें की सोशल मीडिया पर आए दिन ये खबर फेल रही है की रिजल्ट 9 जून को घोषित होगा कभी 10 जून को तो कभी 11 को जो कि सिर्फ अफवाहें हैं जिनमें कोई सच्चाई नहीं है। हालांकि अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला के मुताबिक, रिजल्ट की घोषणा की तारीख  अभी तक तय नहीं की गई है।  एक बार परिणाम की तारीख तय हो जाने के बाद, यूपीएमएसपी आधिकारिक वेबसाइट (https://upmsp.edu.in) पर इसकी घोषणा की जाएगी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा अभी परीक्षा परिणाम के घोषित होने की तिथि के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है।

जबकि सोशल मीडिया और दीगर वेबसाइट का ये दावा है कि 12 जून तक up बोर्ड रिज़ल्ट 3:00pm तक घोषित हो जाएगा। जबकि upmsp की और से इस बात का कोई प्रमाण नहीं है।

लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि छात्रों और उनके अभिभावकों से लेकर स्कूल के शिक्षकों और प्रबंधकों तक सभी को परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।

सूत्रों के अनुसार upmsp द्वार जल्द परिणाम घोषित तिथि का अनाउंसमेंट किया जाएगा। और 15 जून के बाद कभी भी परिणाम डिक्लियर्ड हो जाएगा।

बोर्ड अगले दो दिनों में कुछ संभावित तारीखों के साथ रिजल्ट जारी करने के लिए सरकार से अनुमति मांगेगा। सरकार से मंजूरी मिलते ही परिणाम की तारीख की घोषणा की जाएगी।

कितने छात्रों का रिजल्ट तैयार करेगा बोर्ड

इस बार की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 51,92,689 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 27,81,654 छात्रों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जबकि 24,11,035 छात्रों ने बारहवीं कक्षा के लिए आवेदन किया था। इस बार बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होकर 13 अप्रैल तक चली थीं। इस बार भी 4,16940 छात्र-छात्राएं परीक्षा छोड़ चुके थे। इस बार पूरी परीक्षा 47,75,749 अभ्यर्थियों ने ही दी थी।

इस बार बोर्ड को पचास लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का रिजल्ट तैयार करना है।

ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
होमपेज पर ‘UPMSP UP Board Result‘ लिंक पर क्लिक करें।
रोल नंबर और जन्म तिथि आदि जैसे आवश्यक डिटेल भरें।
विवरण जमा करें। इतना करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

Post a Comment

0 Comments