Ad Code

Responsive Advertisement

Up Board Exam Update (2023)

Up Board Exam Update–2023


यूपी बोर्ड: 10 वीं -12 वीं की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 से

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शुक्रवार को यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 की दसवीं और बारहवीं की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा दो चरणों में मंडलवार कराई जाएगी।

पहले चरण की परीक्षा 21 जनवरी से और दूसरे चरण की परीक्षा 29 जनवरी से शुरू होगी।

पहले चरण में 21 से 28 जनवरी के मध्य— आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी।

दूसरे चरण में 29 जनवरी से 05 फरवरी के बीच — अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।

बोर्ड परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड-2023 के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची शनिवार को जारी कर दी गई। कुल 8752 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं फरवरी में हो सकती हैं। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि प्रदेश में 8752 केंद्रों पर परीक्षा होगी । हाईस्कूल में 31,16,485 (1698023 बालक व 1418462 बालिका) और इंटर में 27,50,913 (1531571 बालक व 1219342 बालिका) परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। जनपदीय समिति की ओर से निर्धारित परीक्षा केंद्रों में कोई बदलाव नहीं किया गया हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार तकरीबन 6 लाख विद्यार्थी अधिक हैं। ऐसे में इस बार 373 केंद्र अधिक बनाए गए हैं सचिव ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर कुल 1760 आपत्तियां आई थीं, जिसमें 147 केंद्रों की दूरी से संबंधित थीं। इसी पर विचार किया गया है। शेष आपत्तियां विचार योग्य नहीं थीं। अगले सत्र की शुरुआत समय से हो सके इसलिए बोर्ड परीक्षा इस बार फरवरी में ही हो सकती है। हालांकि, शैक्षिक कैलेंडर में परीक्षाएं मार्च के मध्य सप्ताह से प्रस्तावित हैं। गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी प्रस्तावित हैं। में बताया जा रहा है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा की समय सारिणी मंजूरी के लिए शासन को भेज दी गई है। मंजूरी मिलते ही परीक्षा तिथि घोषित कर दी जाएगी। यूपी बोर्ड ने प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है, जो कि शैक्षिक कैलेंडर के मुताबिक निर्धारित समय से पूर्व है।

Up Board Exam Scheme:

आप को बता दें कि अभी स्कीम घोषित नहीं की गई है जब एग्जाम स्कीम घोषित हो जायेगी तब आप UPMSP की साईट पर जाकर स्कीम डाउनलोड कर सकते हैं।

जिसका लिंक आपको यहां दिया जा रहा है।

Click here

Post a Comment

1 Comments