अम्ल (Acids) —
ऐसे पदार्थ जो स्वाद में
खट्टे होते है। तथा नीले लिटमस पेपर को लाल कर देते हैं, उन्हें अम्ल कहते हैं।
अम्लों के
प्राकृतिक स्रोत —
·
निबू — साइट्रिक
अम्ल
·
टमाटर — एस्कॉर्बिक अम्ल
·
दूध — लैक्टिक
अम्ल
·
इमली — टार्टरिक अम्ल
·
अंगूर — टार्टरिक अम्ल
·
सिरका — एसीटिक अम्ल
·
बिच्छू व ततैया का डंक —एथेनोइक अम्ल
अर्हीनियस के
अनुसार — अर्हीनिय ने बताया कि यदि
अम्लों को जल में घोला जाए तो ये आयनीकृत हो जाते हैं, तथा H + आयन देते हैं।
HCl (aq) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल ⟶ H + (aq)। + Cl –
(aq)
HNO3(aq) नाइट्रिक
अम्ल ⟶ H +
(aq) +
NO – (aq)
H2SO4(aq) सल्फ्यूरिक अम्ल ⟶ 2H + (aq) + SO 4
– 2 (aq)
अर्हीनियस के
अनुसार प्रबल तथा दुर्बल अम्ल —
प्रबल अम्ल (Strong Acids)— वे अम्ल जो जल में पूर्ण रूप से घुलकर अधिक मात्रा में H + आयन देते हैं, प्रबल अम्ल कहलाते हैं।
उदाहरण — HCl , H2 SO4
,
HNO3
दुर्बल अम्ल (Weak Acids) — वे अम्ल जो पानी
में आंशिक रूप से घुलकर काम मात्रा में H + आयन देते हैं, दुर्बल अम्ल कहलाते हैं।
उदाहरण — CH 3 COOH , लैक्टिक अम्ल।
सांद्रता के आधार
पर अम्ल दो प्रकार के होते हैं—
तनु अम्ल (Dilute Acids) — ऐसे अम्ल जिनमें जल की मात्रा अधिक व अम्ल की
मात्रा कम होती है, तनु अम्ल कहलाते हैं। उदारहरण — नींबू पानी का मिश्रण
सांद्र अम्ल (Concentrated Acids) — ऐसे अम्ल जिनमें जल की मात्रा कम तथा अम्ल की
मात्रा अधिक होती है, सांद्र अम्ल कहलाते हैं। यह खतरनाक होते हैं। उदाहरण — HCl , H2 SO4 , HNO3
अम्लों के गुण —
अम्ल के भौतिक गुण (Physical Properties of Acid) —
· इसका स्वाद
खट्टा होता है।
· यह नीले लिटमस
पत्र को लाल कर देता है।
· यह एक अच्छे
विलायक होते हैं।
· अम्ल मेथिल
ऑरेंज को लाल कर देता है।
· कुछ अम्ल
जहरीले होते हैं। जैसे – कार्बोलिक अम्ल
अम्ल के रासायनिक गुण(Chemical Properties of Acid) —
·
उदासीनीकरण अभिक्रिया— यह क्षार के साथ
उदासीनीकरण अभिक्रिया देते हैं।
अम्ल +
क्षार =
लवण + जल
HCl + NaOH = NaCl + H 2 O
·
धातुओं से क्रिया— अम्ल धातुओं से क्रिया करके लवण तथा हाइड्रोजन गैस निकलते
हैं।
2HCl +
2Na = 2NaCl +
H 2
2HNO3 +
2Na = 2NaNO3 +
H 2
H 2 SO
4 + Ca = CaSO 4 +
H 2
·
धातु ऑक्साइड से क्रिया— अम्ल धातु आक्साइडों के साथ क्रिया करके लवण और जल बनाते
हैं।
CaO +
2HCl = CaCl 2 +
H2O
ZnO + 2HNO3 = Zn(NO3 )2 +
H2O
·
धातु कार्बोनेट और धातु बाइकार्बोनेट से क्रिया- अम्ल धातु कार्बोनेट और धातु बाइकार्बोनेट से
क्रिया कर CO2 उत्पन्न करते हैं।
·
NaCO3 + H2SO4 → Na2SO4
+ H2O + CO2
·
NaHCO3 + HCl → NaCl
+ H2O + CO2
·
CaCO3 + 2HCl → CaCl2
+ H2O + CO2


0 Comments