Ad Code

Responsive Advertisement

charge definition. आवेश क्या होता है? In Hindi and English.

What is charge?

आवेश क्या होता है ? 

आवेश पदार्थ का मौलिक गुण होता है इसी के कारण वस्तुओं के बीच आकर्षण अथवा प्रतिकर्षण उत्पन्न होता है। आवेश को q से प्रदर्शित किया जाता है। S.I. पद्धति में आवेश का मात्रक कूलाम होता है।

जब एक कांच की छड़ को रेशम से रगड़ा जाता है तो कांच की छड़ हल्की वस्तुओं जैसे कागज़ के छोटे छोटे टुकड़ों को अपनी और आकर्षित करने लगती है। और यह कहा जाता है कि छड़ आवेशित हो गई है अर्थात् छड़ पर आवेश आ गया है | 

charge definition—अवेश किसी पदार्थ का वह गुण होता है जिसके कारण उस पदार्थ में विद्युत तथा चुंबकीय प्रभाव उत्पन्न होते हैं। 

What is Charge?

आइए और गहराई से आवेश को समझते हैं —

इस बात से तो हम परिचित हैं कि गुरुत्वाकर्षण बल दो द्रव्यमानों के बीच लगता है और यह तब महसूस किया जा सकता है जब दोनों में से एक द्रव्यमान बहुत बड़ा हो जैसे पृथ्वी हमें अपनी और आकर्षित करती है । तथा सूर्य के चारों और व्रत्तीय कक्षा में पृथ्वी इसी गुरुत्वाकर्षण बल के कारण घूमती है।

जिस तरह सूर्य व पृथ्वी के मध्य आकर्षण बल कार्य करता है उसी तरह दो छोटे कणों के मध्य भी आकर्षण बल कार्य करता है जो दोनों कणों के बीच की दूरी पर निर्भर रहता है । द्रव्यमान बहुत कम होने के कारण यह हमें महसूस नहीं होता है । यदि हम दो पदार्थों ( जैसे Na व Cl ) के अणुओं को एक दूसरे के समीप लाऐं तो आकर्षण के कारण ये दोनों आपस में संयुक्त होकर NaCl का निर्माण कर लेते हैं ।

परमाणु के अंदर प्रोटोनो तथा इलेक्ट्रोनों के रुके होने का कारण भी आकर्षण बल ही होता है। अर्थात् इलेक्ट्रॉन , प्रोटोनों को अपनी और आकर्षित करते हैं अत: यह निर्धारित किया गया कि एक इलेक्ट्रॉन एक प्रोटोन को  1.6×10⁻¹⁹ कूलाम आवेश से अपनी और आकर्षित करता है। अर्थात् एक इलेक्ट्रॉन पर 1.6×10⁻¹⁹ कूलाम आवेश उपस्थित होता है। इलेक्ट्रॉन पर उपस्थित इस आवेेेश को ऋणात्मक माना गया तथा प्रोटोंन इसके विपरीत प्रवृत्ति वाला है इसलिए इस पर इलेक्ट्रॉन के बराबर तथा धनात्मक आवेश माना गया है। 

अत: किसी वस्तु पर कितना आवेश है, यह बात उस वस्तु में उपस्थित इलेक्ट्रोनो की संख्या पर निर्भर करती है । 

जैसा कि ऊपर आपने पढ़ा कि कांच की छड़ को रेशम से रगड़ने पर छड़ आवेशित हो जाती है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि घर्षण के कारण कांच तथा रेशम के बीच इलेक्ट्रॉन का आदान प्रदान हो जाता है अर्थात् एक वस्तु की सतह को छोड़कर इलेक्ट्रॉन दूसरी वस्तु में चले जाते हैं । अत: जिस वस्तु में इलेक्ट्रॉन जाते हैं उसमें पहले से अधिक इलेक्ट्रॉन हो जाते हैं । तथा जिस वस्तु की सतह को इलेक्ट्रॉन छोड़ते हैं उसमें इलेक्ट्रॉन की कमी हो जाती है। 

चूंकि इलेक्ट्रॉन पर ऋणात्मक आवेश होता है इसलिए इलेक्ट्रॉन की अधिकता वाली वस्तु ऋणात्मक गुण प्रदर्शित करती है तथा जिस वस्तु में इलेक्ट्रॉन की कमी होती है वह धनात्मक गुण प्रदर्शित करती है और यह कहा जाता है कि वस्तु आवेशित हो गई है।

आवेशों में आकर्षण तथा प्रतिकर्षण कब होता है

यह तो हम जानते ही हैं कि आवेश धनात्मक तथा ऋणात्मक दो प्रकार का होता है। जिस प्रकार चुंबक के सजातीय ध्रुवों के मध्य प्रतिकर्षण तथा विजातीय ध्रुवों के मध्य आकर्षण होता है उसी प्रकार अवेशों में भी आकर्षण व प्रतिकर्षण होता है 

ऋणात्मक – ऋणात्मक व धनात्मक – धनात्मक (सजातीय) अवेशों के बीच प्रतिकर्षण होता है।

तथा  ऋणात्मक – धनात्मक (विजातीय) आवेशो के बीच आकर्षण होता है।

अवेशाें के मूलभूत गुण 

1 आकर्षण तथा प्रतिकर्षण —  आवेशो  में आकर्षण तथा प्रर्तिकर्षण होता है।

2 आवेश का संरक्षणकिसी   वस्तु पर कुल आवेश नियत रहता है । अत: आवेश को न तो उत्पन्न किया जा सकता है और न ही नष्ट किया  जा सकता बल्कि एक वस्तु से दूूसरी वस्तु पर स्थानांतरित किया जा सकता है।

3 अवेशों की योज्यताकिसी भी निकाय या वस्तु पर जितना आवेश उपस्थित होता हैै वह उस वस्तु केे सभी अवयवी कणों पर उपस्थित अवेेशो के बीजगणितीय योग के बराबर होता है।

4 आवेश का क्वांटीकरण —  क्वार्क  कणों  को छोड़़कर प्रकृति मेेे सभी वस्तुओं पर (चाहेेेे वह छोटी  हों या  बड़ी ) आवेश , इलेक्ट्रॉन e  के मान(1.6×10⁻¹⁹) का पूर्ण  गुुणज होता है।  

अत: q = ne  जहां, n = 1 ,2 , 3.... तथा  e = 1.6×10⁻¹⁹


ये पोस्ट हमारी उन लोगों के लिए है जो physics को जानना चाहते है ।

और साइंस के छात्रों को भी हमारी इस पोस्ट के जरिए काफी लाभ प्राप्त होगा । हम  9th 10th 11th और 12th  के छात्रों को ध्यान में रखकर आगे भी पोस्ट करते रहेंगे ।



English Translate......



What is the charge? 

Charge is the fundamental property of matter due to which attraction or repulsion arises between the objects. Charge is represented by q. In SI method, the unit of charge is coulomb.

When a glass rod is rubbed with silk, the glass rod attracts light objects such as small pieces of paper. And it is said that the rod is charged, that is, the charge has come on the rod. 

Definition- A charge is the property of a substance due to which electric and magnetic effects are produced in that substance. 

Let's understand the charge more deeply - 

We are familiar with the fact that the force of gravity is applied between two masses and this can be felt when one of the two masses is very large as the earth attracts us further. And the Earth revolves around the Sun due to this gravitational force.

Just as the attraction force acts between the Sun and the Earth, the attraction force also acts between two small particles, which depends on the distance between the two particles. We do not feel it due to the mass being too low. If we bring molecules of two substances (such as Na and Cl) close to each other, due to attraction, these two combine together to form NaCl.

The force of protons and electrons inside the atom is also the cause for attraction. That is, electrons attract protons further, so it was determined that an electron attracts a proton with   1.6×10⁻¹⁹  coulomb charge. That is, 1.6×10⁻¹⁹  coulomb charge is  present on one electron  This charge on the electron is considered negative and the proton is in opposite trend, so it is considered equal and positive charge of the electron. 

Therefore, how much charge is on an object depends on the number of electrons present in that object. 

As you read above, when the glass rod is rubbed with silk, the rod is charged, because the friction causes electron exchange between the glass and silk, ie the electron leaving the surface of one object in another Go away. Therefore, the object in which the electrons go has more electrons than before. And the electrons on the surface of which the electrons leave are deficient. 

Since there is a negative charge on the electron, an object with an excess of electron exhibits a negative property and an object that lacks an electron exhibits a positive property and it is said that the object is charged.

When does attraction and repulsion occur in charges -

We already know that charge is of two types, positive and negative. Just as there is repulsion between homogeneous poles of magnet and attraction between heterogeneous poles, similarly there is attraction and repulsion in charges. 

Negative - Negative and Positive - Positive repulsion occurs between  (homogeneous) charges.

And there is attraction between negative - positive (heterogeneous) charges.

Basic properties of charges — 

1 Attraction and repulsion - atterection and repulsion occur in charges.

2 Conservation of charge - The total charge on an object is constant. Hence charge can neither be generated nor destroyed but can be transferred from one object to another.

Viability of charges - The amount of charge present on any body or object is equal to the algebraic sum of the charges present on all the element particles of that object.

4 Quantization of Charge -  Charge on all objects in nature (whether they are small or large), except quark particles, is the absolute quality of the value of electron e ( 1.6×10⁻¹⁹ ).  

Hence q = ne where, n = 1, 2, 3 .... and e =  1.6×10⁻¹⁹.


This post is for those of us who want to know physics.

And science students will also gain a lot through this post. We will keep posting further keeping in mind the students of 9th  10th 11th and 12th.


Post a Comment

1 Comments